Breaking News

भारत ए टू जेड न्यूज ने खोली करौली सरकार उर्फ संतोष भदौरिया की पोल

जहां श्रद्धा और विश्वास होता है। वहीं अंधविश्वास पनपने लगता है। फिर अंधविश्वास की आड़ में शुरू होता है माया का गंदा खेल।

कानपुर; जहां श्रद्धा और विश्वास होता है। वहीं अंधविश्वास पनपने लगता है। फिर अंधविश्वास की आड़ में शुरू होता है माया का गंदा खेल। कुछ ऐसा ही नज़ारा एक बार फिर देखने को मिला कथित करौली सरकार के आश्रम में।
हद तो तब हो गई। जब करौली सरकार ने एक मृत लड़की के निर्जीव शरीर में उसकी मां के थोड़े से प्राण डाल दिए। और लड़की को जीवित कर दिया।

थोड़े से प्राण… क्या प्राण की भी कोई मात्र होती है। क्या प्राण को ट्रांसफर किया जा सकता है। पहले एक नज़र डालिए इस वायरल वीडियो पर क्लिप विडियो में साफ दिखाई दे रहा है। और सुनाई भी दे रहा है। कि करौली सरकार उर्फ संतोष भदौरिया ने मृत लड़की की मां से कहा, तुम्हारे थोड़े से प्राण इस बच्ची में डाल दें। फिर वो जादूगर के अंदाज़ में अपना हाथ हिलाता है। और लड़की ज़िंदा हो जाती है। तमाम अंधविश्वासी श्रद्धालु तालियां बजाते हैं।
अंधविश्वास का ये गंदा खेल संतोष भदौरिया उर्फ कथित करौली सरकार अपने थाना सेन पश्चिम पारा में स्थित करौली शंकर महादेव आश्रम में बरसों से खेल रहा है।
संतोष भदौरिया उर्फ कथित करौली सरकार का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। जिसकी एक एक जानकारी भारत ए टू जेड न्यूज के पास है।
अब पाखंड से पर्दा उठ के रहेगा
इस बारे में जब डॉक्टर ……से बात की गई। तो उन्होंने कहा कि ये सरासर पाखंड है। जब स्वयं प्रभु राम ने चमत्कार नहीं किया। तो हम इंसानों की क्या औकात है। जो हम चमत्कार करें।उन्होंने कहा लक्ष्मण जब शक्ति लगी थी।तो संजीवनी बूटी से उनका इलाज हुआ था। तब उनकी मूर्छा समाप्त हुई थी। और कथित करौली सरकार भगवान को चुनौती दे रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। सच्चाई की तह तक जाना चाहिए।

भारत ए टू जेड न्यूज अब खोल के रहेगा संतोष भदौरिया उर्फ कथित करौली सरकार की पोल। अब आयेगा इस पुराने हिस्ट्रीशीटर का असली चेहरा आम जनता के सामने।

क्योंकि भारत ए टू जेड न्यूज ने शुरू कर दिया है ऑपरेशन अंधविश्वास। और निशाने पर है पाखंडी संतोष भदौरिया उर्फ करौली सरकार।
करौली सरकार का कच्चा चिट्ठा खोलने की मुहिम जारी रहेगी। क्योंकि बारात ए टू जेड न्यूज के पास है 90 के दशक से लेकर अब तक का पूरा डाटा।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close