entertainmentkanpur

चेयरमैन विजय कपूर के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए उद्यमियों ने बड़ी पहल की

आज कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय परिसर में फूलों के 211 पौधों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन विजय कपूर एवं समाजसेविका श्रीमती रमन कपूर ने फूल का पौधा लगाकर किया। विशेष रूप से मास्टर अथर्व द्वारा पौधा लगाने की उत्सुकता को देखकर उपस्थित उद्यमियों और व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की

कानपुर; दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में चेयरमैन विजय कपूर के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए उद्यमियों ने बड़ी पहल की है। इस क्षेत्र में हजारों छायादार और फलदार वृक्षों का रोपण किया गया है, जिससे प्रदूषण का प्रभाव न्यूनतम स्तर पर रखा जा सका है।
इसी क्रम में, आज कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय परिसर में फूलों के 211 पौधों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन विजय कपूर एवं समाजसेविका श्रीमती रमन कपूर ने फूल का पौधा लगाकर किया। विशेष रूप से मास्टर अथर्व द्वारा पौधा लगाने की उत्सुकता को देखकर उपस्थित उद्यमियों और व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उनका मानना है कि बड़ों के आचरण से बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं।
पौधारोपण कार्यक्रम में चेयरमैन विजय कपूर के साथ कई प्रमुख उद्यमियों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से अरुण जैन, गोपाल सदाना, गुरविंदर सिंह, शिव कुमार प्रजापति, संतोष गुप्ता, प्रेम नारायण शर्मा, सुभाष सिंह, भारत सिंह, सुरेश गोयल, अभिषेक दुबे, मनीष सेठी, सीताराम शुक्ला, रंजीत सिंह, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, विजय शंकर अग्निहोत्री, अमित घई, रवि शंकर शुक्ला, महेश शर्मा, विक्की गुलाटी, जे.पी. यादव, अमित हांडा, सुभाष पाल आदि शामिल थे।
सभी ने अपने कार्यस्थल पर भी फूलों के पौधे लगाने का संकल्प लिया, ताकि हरित वातावरण को बढ़ावा दिया जा सके। इस तरह के कार्यक्रम न केवल पर्यावरण को संरक्षित करते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी एक सशक्त माध्यम बनते हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close