चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर की चोरी,सिलेंडर समेत हजारों का सामान हुआ चोरी
बाराबंकी में अज्ञात चोरों ने कंपोजिट विद्यालय में रसोईघर का ताला तोड़कर सिलेंडर समेत हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। आज सुबह जब विद्यालय पहुंचे शिक्षकों और बच्चों ने देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान समेत पुलिस को दी है।

बाराबंकी; अज्ञात चोरों ने कंपोजिट विद्यालय में रसोईघर का ताला तोड़कर सिलेंडर समेत हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। आज सुबह जब विद्यालय पहुंचे शिक्षकों और बच्चों ने देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान समेत पुलिस को दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
मामला जनपद के रामसनेहीघाट तहसील के सनाकापुर हथौंधा कंपोजिट विद्यालय का है। जहां पर आज सुबह जब विद्यालय के शिक्षक स्कूल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रसोईघर का ताला टूटा हुआ है। और रसोई घर के अंदर रखा सिलेंडर बर्तन और खाद्यान्न का सामान चोरी हो चुका है। इसके बाद प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी और तहरीर पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। प्रधानाध्यापक अजय कुमार भारद्वाज ने बताया कि रसोई घर का ताला तोड़कर रसोई घर से दो सिलेंडर भगोना बर्तन चावल की एक बोरी तेल समेत अन्य खाद्य पदार्थ चोरी हुआ है फिलहाल पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। इससे पहले भी जनपद के अन्य विद्यालय में चोरी की घटनाएं हो चुकी है।