entertainmentराजनीती

जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्थाएं, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सपा का प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने सभी वार्डों में 24 घंटे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की मांग की है। हाल ही में एक वृद्ध व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने अपनी पुत्री के इलाज के लिए महंगी दवाएं खरीदने की मजबूरी बताई। अस्पताल में सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था भी खराब है। इन समस्याओं पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है

महोबा; अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ता हालत के विरोध में समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव योगेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

V/O- अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है। पुरुष और महिला दोनों अस्पतालों की स्थिति चिंताजनक है। मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। जन औषधि केंद्र होने के बावजूद डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। बिजली की समस्या के कारण मरीजों का इलाज मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया जा रहा है। वार्ड बॉय, आया और स्वीपर मरीजों को इंजेक्शन लगा रहे हैं। डॉक्टर अपने निजी क्लीनिक में मनमानी फीस वसूल रहे हैं। मरीजों को बिना वजह रेफर किया जा रहा है। महिला अस्पताल में रुपयों की मांग पूरी न होने पर गर्भवती महिलाओं को रेफर कर दिया जाता है।

BYTE- योगेश यादव योगी (सपा नेता)

V/O- सपा कार्यकर्ताओं ने सभी वार्डों में 24 घंटे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की मांग की है। हाल ही में एक वृद्ध व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने अपनी पुत्री के इलाज के लिए महंगी दवाएं खरीदने की मजबूरी बताई। अस्पताल में सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था भी खराब है। इन समस्याओं पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close