91 साल की एक्ट्रेस वैजयंतीमाला ने क्या दुनिया को कहा अलविदा? बेटे ने बताई सच्चाई
वैजयंतीमाला इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा रही हैं। उनके दुनिया छोड़ने की खबर ने कई सवाल उठा दिए थे। इसके बाद उनके बेटे सुचिंद्रा बाली ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए इस अफवाह पर फुल स्टॉप लगाया है।

बॉलीवुड; दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक वैजयंतीमाला अपने निधन को लेकर चर्चा में आ गई है। शुक्रवार शाम खबर आई कि वैजयंतीमाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसके बाद पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। हर कोई अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के निधन से दुखी हो गया। उनके फैंस उनकी आत्मा की शांति और एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देने लगे। तब उनके बेटे ने एक पोस्ट शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी मां वैजयंतीमाला के निधन की खबर को झूठ है। उन्होंने जो लिखा उसे पढ़कर फैंस की जान में जान आ गई। वैजयंतीमाला इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा रही हैं। उनके दुनिया छोड़ने की खबर ने कई सवाल उठा दिए थे। इसके बाद उनके बेटे सुचिंद्रा बाली ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए इस अफवाह पर फुल स्टॉप लगाया है। सुचिंद्रा बाली ने अपने पोस्ट पर लिखा- “डॉ. वैजयंतीमाला बाली अच्छी सेहत में हैं, और कोई भी खबर जो इनके खिलाफ आ रही है, वह झूठी है। शेयर करने से पहले, कृपया समाचार स्रोत की पुष्टि करें। वैजयंतीमाला स्वस्थ हैं और अच्छा कर रही हैं।”बता दें, इसी साल 2025 जनवरी में, वैजयंतीमाला ने चेन्नई में भरतनाट्यम के एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली परफॉर्मेंस से सभी को एक्टिंग के साथ अपने डांस का भी दीवाना बना दिया था। 91 साल की उम्र में भी इसता बेहतरीन भरतनाट्यम करती हैं जो उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। वहीं, अगर वैजयंतीमाला के पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 1968 में चमनलाल बाली के साथ शादी की थी। चमनलाल की वैजयंतीमाला से शादी ये दूसरी शादी थी, इससे पहले भी वह एक बार शादी कर चुके थे। चमन और वैजयंतीमाला की शादी के करीब 8 साल बाद इनके घर में एक लड़के का जन्म हुआ, जिसका नाम सुचिंद्रा बाली रखा गया।