entertainment

Bigg Boss 19: प्रणित मोरे के बाद एक और एलिमिनेशन!

Bigg Boss 19 Nomination: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 से प्रणित मोरे एविक्ट हो चुके हैं। बीमार होने के चलते उन्हें शो से बाहर किया गया।

Entertainment; 

विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) से प्रणित मोरे (Pranit More Eviction) बाहर हो चुके हैं। बीते हफ्ते 9 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया था। वीकेंड का वार में कम वोट्स के कारण एक कंटेस्टेंट बाहर जाने वाला था, लेकिन प्रणित मोरे की तबीयत ठीक न होने के चलते उन्हें एविक्ट कर दिया गया।

प्रणित मोरे के एलिमिनेशन के तुरंत बाद ही घरवालों पर फिर से एलिमिनेशन की तलवार लटक गई है। अब बिग बॉस 19 का एक और मजबूत कंटेस्टेंट शो को अलविदा कह सकता है। इस हफ्ते कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है, जानिए इस बारे में।

एविक्शन के बाद ही हुआ नॉमिनेशन टास्क

वीकेंड का वार खत्म होने के बाद बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ है। हालांकि, इस बार टास्क बिग बॉस के हाथ में था और फैसला घरवालों को लेना था। नॉमिनेशन टास्क में घरवालों को पेयर्स में कन्फेशन रूम में आना था और उन्हें दो कंटेस्टेंट्स का नाम दिया गया जिनमें से किसी एक को नॉमिनेट करना था। राउंड 1 में फरहाना, मालती और अशनूर कन्फेशन रूम में आए और मृदुल व अभिषेक में से एक किसी को नॉमिनेट करना था।

पेयर्स में कंटेस्टेंट्स ने किया नॉमिनेट

मैजोरिटी ने अभिषेक को नॉमिनेट किया। राउंड 2 में मृदुल और अमाल गए और उन्होंने तान्या को बचाकर फरहाना भट्ट को नॉमिनेट किया। राउंड 3 में कुनिका सदानंद और नीलम गिरी को गौरव, अमाल और शहबाज में से एक को नॉमिनेट करना था और सभी ने गौरव का नाम लिया। राउंड 4 में गौरव और अभिषेक आए और उन्होंने मालती को बचाकर नीलम को नॉमिनेट किया।

 

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close