राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद मां शिल्पा शेट्टी के साथ इस अंदाज में नजर आए बेटे वियान
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद मां शिल्पा शेट्टी के साथ इस अंदाज में नजर आए बेटे वियान

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद मां शिल्पा शेट्टी के साथ इस अंदाज में नजर आए बेटे वियान
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनका पूरा परिवार इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है।
पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
वहीं अब शिल्पा के बयान के बाद उनके बेटे वियान राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
ये पोस्ट इस समय काफी चर्चा में बना हुआ है।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान राज कुंद्रा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
वियान भी अपने माता- पिता, बहन और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
वियान राज कुंद्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में वो अपनी मां शिल्पा शेट्टी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों में मां- बेटे के बीच की केमिस्ट्री भी बेहद खास लग रही हैं। तस्वीरों में वियान शिल्पा
शेट्टी के गले लगे हुए हैं। एक अन्य तस्वीर में शिल्पा बेटे वियान को किस करती नजर आ रही हैं।



