entertainment

Harry Potter Cast: टीवी सीरीज में कौन बनेगा नया हैरी, हर्माइनी और रॉन?

HBO पिछले कुछ समय से मोस्ट अवेटेड टीवी सीरीज हैरी पॉटर (Harry Potter) को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में मेकर्स ने शो की कास्ट के बारे में जानकारी दी थी।

Harry Potter Cast: हैरी पॉटर की दुनिया एक बार फिर चर्चा में है। एचबीओ ने अपनी नई हैरी पॉटर सीरीज के लिए मुख्य किरदारों की कास्टिंग की अनाउंसमेंट कर दी है। लेकिन इस बार फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। हैरी पॉटर, हर्माइनी ग्रेंजर और रोन वीस्ली के किरदारों को नए चेहरे निभाने वाले हैं। लेकिन एचबीओ ने इस घोषणा के बाद कुछ ऐसा किया, जिसने सबको हैरान कर दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

टीवी पर धमाल मचाएंगे ये बाल कलाकार

एचबीओ ने मंगलवार को अपनी नई हैरी पॉटर सीरीज के लिए तीन मुख्य किरदारों की घोषणा की। हैरी पॉटर का रोल डोमिनिक मैकलॉफलिन, हर्माइनी ग्रेंजर का रोल अरबेला स्टैंटन और रोन वीस्ली का किरदार अलास्टेयर स्टाउट निभाएंगे।
एचबीओ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “प्रिय मिस्टर पॉटर, मिस ग्रेंजर और मिस्टर वीस्ली, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आपको हॉगवॉर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री में जगह मिली है।” इस सीरीज के लिए 30,000 से ज्यादा बच्चों ने ऑडिशन दिया था। कास्टिंग डायरेक्टर्स लुसी बेवन और एमिली ब्रॉकमैन की अगुवाई में एक लंबी खोज के बाद इन तीनों को चुना गया। 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close