उत्तरप्रदेश

कानपुर में भीषण गर्मी का कहर, अब लू भी चलेगी; 44 डिग्री के पार जाएगा तापमान

कानपुर में गर्मी का कहर जारी है लू चलने से तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। तेज धूप से लोग परेशान हैं और सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है।

Kanpur Weather;  महानगर कानपुर  में फिलहाल गर्मी कम होने की संभावना नहीं है। आज से लू भी चलेगी और तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। उधर महानगर कानपुर की वायु गुणवत्ता अभी खराब श्रेणी में बनी हुई है। सोमवार को महानगर कानपुर का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिन में आसमान साफ रहेगा। तेज धूप भी खिली रहेगी। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। बुधवार को सुबह 10 बजे महानगर कानपुर का एक्यूआई 224 रिकॉर्ड किया गया। इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम से खराब श्रेणी में चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल एक्यूआई की यही श्रेणी बनी रहेगी।
महानगर कानपुर में चिलचिलाती तेज धूप ने इन दिनों लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सूर्य की किरणें निकलने के साथ ही अपना तेवर दिखाना शुरू कर देती हैं। रविवार को भी मौसम का कुछ यही हाल रहा। सुबह आठ बजे ही अधिकतम पारा 32 डिग्री पर था। दिन में 42 डिग्री पारे के साथ आग उगलती दोपहरी में घरों से बाहर निकले लोग बेहाल हो गए। 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close