entertainment
शानदार ट्रांसफॉर्मेशन के बाद Ram Kapoor का नया सरप्राइज
टीवी स्टार Ram Kapoor ने फैंस को चौंकाते हुए करोड़ों की शानदार हाइब्रिड SUV खरीदी है। उनकी इस लग्जरी कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Bollywood। बॉलीवुड और टीवी स्टार राम कपूर बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बाद से ही लाइमलाइट में है। हर कोई बस एक्टर की तारीफ कर रहा है। जल्द ही वो स्क्रीन पर भी वपासी कर रहे हैं। इस बीच वो अपनी शानदार कार को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। राम कपूर पहले भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने 5.21 करोड़ रुपये की अल्ट्रा-लग्जरी हाइब्रिड SUV खरीदी है।
यह कार उनकी पहले से ही शानदार कार कलेक्शन में नया इजाफा है। सोशल मीडिया पर राम की इस कार की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। आइए, इस खबर की पूरी डिटेल जानते हैं।
राम कपूर की नई लग्जरी कार
राम कपूर ने हाल ही में एक अल्ट्रा-लग्जरी कार, लैंबॉर्गिनी उरुस SE, खरीदी है, जिसकी कीमत 5.21 करोड़ रुपये है। इस हाइब्रिड SUV की शुरुआती कीमत 4.57 करोड़ रुपये है, लेकिन राम ने इसे खास कस्टमाइजेशन के साथ लिया है। वायरल तस्वीरों और वीडियो में राम को डीलरशिप पर कार की डिलीवरी लेते और इसके साथ पोज़ देते देखा गया।
उन्होंने इस कार को स्टाइलिश वर्डे गिया (Verde Gea) रंग में चुना, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है। एक वीडियो में राम डीलरशिप स्टाफ से बात करते और कार के ड्राइवर सीट पर बैठकर इसका लुत्फ उठाते दिखे।




