Breaking News

Uttarakhand Accident: रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बही

Uttarakhand bus accident: पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने एएनआई को बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई।

Bus accident in Uttarakhand: उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बह गई है। 11 से ज्यादा यात्री लापता है। कई लोगों के मरने की आशंका है। यह घटना घोलतीर में हुई है।

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने एएनआई को बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 10 की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि बस टैंपो ट्रैवलर्स का था। सभी यात्री बद्रीनाथ दर्शन करने जा रहे थे। बस में कुल 19 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें सात को निकाल लिया गया है। छह घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जबकि एक की मृत्यु हो गई है। यह घटना सुबह लगभग सात बजकर 40 मिनट पर हुई है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं।
Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close