सेहत के लिए दोनों में से कौन है ज्यादा फायदेमंद? जान लें इन्हें खाने का सही तरीका
आजकल लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक हो गए हैं और खानपान पर ध्यान दे रहे हैं। अमरूद और एवोकाडो दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद फल माने जाते हैं। अमरूद भारत में आसानी से मिल जाता है और विटामिन सी से भरपूर होता है जो इम्युनिटी को बढ़ाता है।

Bollywood। आजकल सेहत को लेकर लोग पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। खानपान में क्या शामिल किया जाए और क्या नहीं, इस पर खास ध्यान दिया जा रहा है। खासकर जब बात फलों की आती है, तो हर कोई यही चाहता है कि जो खाए, वो पोषक तत्वों से भरपूर हों। साथ ही हमारी शरीर को जबरदस्त फायदे पहुंचाते हों। आमतौर पर लोग सेब, केला, लीची, बेरीज जैसे फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं।
वहीं कुछ लोग अमरूद और एवोकाडो को भी खाना पसंद करते हैं। इन दाेनों को ही हेल्दी माना जाता है और इनकी अलग-अलग खूबियां होती हैं। अमरूद भारत में आसानी से मिलने वाला फल है। हम सभी बचपन से इसे खाते आ रहे हैं। वहीं एवोकाडो एक विदेशी फल है, जो अब धीरे-धीरे भारतीय बाजारों में भी अपनी जगह बना रहा है। कई लोग इसे सुपरफूड भी मानते हैं और इसे अपनी डाइट में खास तौर पर शामिल करते हैं।
लेकिन अब सवाल ये है कि दोनों में से ज्यादा फायदेमंद कौन है? क्या एवोकाडो वाकई अमरूद से बेहतर है या अमरूद में ही ज्यादा फायदे छिपे होते हैं? इन्हें खाने का सही तरीका क्या होना चाहिए? अगर आप भी इन्हीं सब सवालों से घिरे हैं और इनका जवाब जानना चाहते हैं ताे आपको हमारा ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए। हम आपको इन सभी के जवाब देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
अमरूद खाने के फायदे
- अमरूद में विटामिन सी ज्यादा पाया जाता है। इससे इम्युनिटी बूस्ट होती है। स्किन को भी ये फल हेल्दी रखता है।
- अमरूद बैक्टीरिया और वायरस को खत्म कर बीमारी और संक्रमण से बचाव करता है।
- अमरूद खाने से डाइजेशन बेहतर रहता है। साथ ही कब्ज से भी राहत मिलती है।
- ये ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मददगार है।
एवोकाडो खाने के फायदे
-
एवोकाडो
में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। ये लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखते हैं। इससे तेजी से वजन कम होता है।
- ये फल डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण से कम नहीं है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
- कैल्शियम से भरपूर होने के कारण ये हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।