bollywood

Param Sundari : फुल पैसा वसूल या फिजूल! रिव्यू देख क्या बोले दर्शक

First Review सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर अपकमिंग रोमांटिक मूवी परम सुंदरी इन दिनों चर्चा में है। फिल्म कल रिलीज होने वाली है लेकिन अभी ही इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है।

Bollywood। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) पहली बार ऑन-स्क्रीन रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) कल यानी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी Param Sundari का सिद्धार्थ और जाह्नवी काफी समय से प्रमोशन कर रहे थे। वे लखनऊ से दिल्ली और उज्जैन तक फिल्म का प्रमोशन करने गए। अब रिलीज से पहले ही इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है।

परम सुंदरी का पहला रिव्यू

परम सुंदरी की एक स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार रात मुंबई में होस्ट की गई जिसमें कई लोगों ने शिरकत की। फिल्म को देखने के लिए सोशल मीडिया पर्सनैलिटी सिमोन खंबाटा (Simone Khambatta) भी आईं और उन्होंने यह देखने के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर परम सुंदर की तारीफ की है। उनका कहना है कि यह फिल्म एंटरटेनिंग है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close