bollywood

एक आदत जिसने ले ली Sanjeev Kumar की जान

शोले में 'ठाकुर' का जबरदस्त किरदार निभाने वाले संजीव कुमार का निधन महज 47 साल की कम उम्र में हो गया था।

Bollywood ; साल 1960 में रिलीज फिल्म हम हिंदुस्तानी से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले अभिनेता संजीव कुमार ने अपने 24 साल के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। उन्होंने निशान, अली बाबा और 40 चोर, स्मगलर, राजा और रंक जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें मुख्य तौर पर रमेश सिप्पी की फिल्म ‘शोले’ में ‘ठाकुर’ का किरदार निभाने के लिए याद किया जाता है।

हालांकि, 1960 से 1984 तक एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगाने वाले संजीव कुमार का निधन बहुत ही कम उम्र में हो गया था। महज 47 साल की उम्र में अपने फैंस को रुसवा कर वह इस दुनिया से चले गए। हाल ही में उनके करीबी दोस्त और को-स्टार रहे परीक्षित साहनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि संजीव कुमार को हार्टअटैक आने का कारण क्या था।

रात में इतने बजे तक खाते रहते थे संजीव कुमार?

एक खबर के मुताबिक, थ्री इडियट्स और पीके जैसी फिल्म में पिता का रोल निभाने वाले अभिनेता परीक्षित साहनी ने हाल ही में अपने करीबी दोस्त को याद करते हुए कई किस्से सुनाए। हालांकि, इस बातचीत में उन्होंने वह कारण भी बताया, जिसकी वजह से बहुत ही कम उम्र में उन्होंने अपने सबसे करीबी दोस्त को खो दिया।

परीक्षित साहनी ने संजीव कुमार की मौत की वजह का खुलासा करते हुए कहा, “उनमें कई बुरी आदतें थी। जैसे कि वह शूटिंग के बाद बहुत ही ड्रिंक किया करते थे। वह बस पीते ही रहते थे। रात को 2 बजे तक वह खाते ही रहते थे। वह खाते और हड्डियों को टेबल के नीचे ही फेंक देते थे। इसी कारण उनकी मौत हुई, यानी कि उन्हें हार्ट अटैक आया।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close