गोरखपुर जर्नलिस्टस प्रेस क्लब चुनाव 2026-27 ,शनिवार को भी नामांकन पत्रों की होगी बिक्री
गोरखपुर जर्नलिस्टस प्रेस क्लब के वार्षिक निर्वाचन सत्र 2026-27 के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन 27 लोगों ने कुल 28 नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार को भी सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक प्रेस क्लब भवन में होगी।

Gorakhpur Desk; गोरखपुर जर्नलिस्टस प्रेस क्लब के वार्षिक निर्वाचन सत्र 2026-27 के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन 27 लोगों ने कुल 28 नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार को भी सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक प्रेस क्लब भवन में होगी। नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होने के साथ ही चुनावी सरगरमी जोर पकड़ने लगी है।
मुख्य चुनाव अधिकारी वागीश चंद्र श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी आलोक दूबे व डीके गुप्त ने बताया कि नामांकन पत्र की बिक्री के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए ओंकार धर द्विवेदी, अतुल मुरारी तिवारी, मनोज यादव, कुंदन उपाध्याय, विजय जायसवाल, उपाध्यक्ष के लिए प्रिंस पांडेय, धनेश निषाद, वेद प्रकाश पाठक, महामंत्री के लिए हेमंत तिवारी, आशीष भट्ट, विनय सिंह, पंकज श्रीवास्तव, बृजेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए सुशील कुमार, संजय त्रिपाठी, दुर्गेश यादव, संयुक्त मंत्री के लिए हरेंद्र धर दुबे, महेंद्र गौड़, पुस्तकालय मंत्री के लिए संजय कुमार तथा कार्यकारणी सदस्य के लिए रजनीश त्रिपाठी, नरसिंह प्रजापति, मनोज मिश्र, विभव पाठक, विकास पांडेय, विनोद प्रदीप अलेक्जेंडर, जितेंद्र कुमार, बिपिन कुमार पाण्डेय ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक नामांकन पत्र रविवार को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक जमा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नवीनीकरण की तिथि दो फरवरी तक बढ़ा दी गई है। जिन सदस्यों ने अभी तक नवीनीकरण नही कराया है वे निर्धारित तिथि तक नवीनीकरण करा सकते हैं, अन्यथा ऐसे सदस्य को मताधिकार से वंचित होना पड़ सकता है।




