bollywoodentertainment

Mardaani 3 ने वसूल लिया बजट, 13वें दिन मचाया धमाल

Mardaani 3 Collection Day 13: निर्देशक अभिराज मीनावाला की फिल्म मर्दानी 3 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों को मनोरंजन कर ही है।

Bollywood Desk; बीते 30 जनवरी को अभिनेत्री रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।  निर्देशक अभिराज मीनावाला की इस फिल्म से सिनेप्रेमियों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी काफी उम्मीदें थीं। बेहतरीन कंटेंट की बदौलत Mardaani 3 ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया और उम्मीदों पर खरी उतरी।

बॉक्स ऑफिस पर मर्दानी 3 वर्किंग डे में भी कमाल करती हुई नजर आ रही है। रिलीज के 13वें दिन इस मूवी ने ताबड़तोड़ कलेक्शन करके दिखाया है। आइए फिल्म की लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं-

मर्दानी 3 ने कर दिया खेला

लेडी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में बड़े पर्दे पर रानी मुखर्जी का कमबैक धांसू रहा और फिल्म लगातार अच्छा बिजनेस करती हुई नजर आ रही है। रिलीज के 13वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से मर्दानी 3 हर किसी को प्रभावित किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रानी मुखर्जी की इस मूवी ने अनुमानित 1 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

इसके साथ ही अब मर्दानी 3 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 41 से अधिक का हो गया है। कमाल की बात ये है कि अभी फिल्म की रिलीज को दो सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ है और इस मूवी ने अपना बजट वसूल लिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मर्दानी 3 की लागत 40 करोड़ के आस-पास है।

इस आधार पर अब मर्दानी 3 मुनाफे कमाने की तरफ निकल पड़ी है। ऐसे में सोलो हिट के तौर पर रानी मुखर्जी के करियर में अगली फिल्म का नाम मर्दानी 3 का शामिल होता नजर आ सकता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फिल्म के सामने मर्दानी 3 ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की और कामयाबी का स्वाद चखा है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close