bollywoodentertainment

पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत से टूटे सलमान खान

Salman Khan; 90 साल के सलीम खान की बिगड़ती हालत देखने के बाद भाईजान काफी दुखी नजर आ रहे हैं. भाईजान और सलीम खान के फैंस और फिल्मी जगत के सितारे उनके बेहतर स्वास्थ्य की दुआएं कर रहे हैं.

Bollywood Desk; हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की हाल ही में तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई है. जिसके वजह से उन्हें परिवार ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 90 साल के सलीम खान की बिगड़ती हालत देखने के बाद भाईजान काफी दुखी नजर आ रहे हैं. भाईजान और सलीम खान के फैंस और फिल्मी जगत के सितारे उनके बेहतर स्वास्थ्य की दुआएं कर रहे हैं.

काफी दुखी नजर आए सलमान खान

हालांकि सलमान खान के पिता सलीम खान को क्या हुआ है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है. पिता के अस्पताल में भर्ती होते ही सलमान खान तुरंत अस्पताल पहुंचे. जिसके बाद एक्टर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर पहने सिर पर कैप लगाए काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं. पिता के बीमार होने पर सलमान खान के चेहरे पर साफ टेंशन झलक रही है. जिसे देखने के बाद फैंस भी काफी इमोशनल हो गए है.

दामाद भी पहुंचे ससुर का हाल लेने  

वहीं अस्पताल में सलीम खान से मिलने उनके दामाद भी पहुंचे. सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा की लीलावती अस्पताल में अपने ससुर का हाल लेने पहुंचे हैं. पूरा परिवार मिलकर सलीम खान का ध्यान रख रहा हैं.

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close