Dhurandhar का ये सीन शूट करते ही फूट-फूटकर रोने लगे थे अक्षय खन्ना
आर माधवन ने खुलासा किया है कि आखिर वह कौन सा सीन है जिसकी शूटिंग खत्म होते ही अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna)

Bollywood; आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर धुरंधर (Dhurandhar) सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म के कुछ सीन्स इतने दहला देने वाले हैं कि दर्शक ही नहीं, बल्कि खुद स्टार्स भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
धुरंधर में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल,Akshaye Khanna और संजय दत्त जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म की कास्ट ने अपने किरदारों को इतनी शिद्दत से निभाया था कि हर ओर उनकी तारीफ हुई।
रोने लगे थे अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल
मगर शायद ही आपको मालूम हो कि एक सीन की शूटिंग करते वक्त दो स्टार्स अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। यह 26/11 अटैक वाला इमोशनल सीन था। इस हमले के बाद पाकिस्तानी बने अक्षय (रहमान डकैत) और अर्जुन ( ISI मेजर इकबाल) पर्दे पर भले ही जश्न मनाते हुए दिखाई दिए, लेकिन रियल लाइफ में उनके आंसू निकल गए थे।
दर्दनाक सीन देख दहला अक्षय-अर्जुन का दिल
सोनिया शिनॉय के साथ बातचीत में (R Madhavan) ने सेट से ये इमोशनल किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा, “उस सीन के खत्म होने के बाद वे पूरी तरह टूट गए। वे फूट-फूटकर रोए। यह उनके लिए सिर्फ एक्टिंग नहीं थी। वे उस समय से गुजरे हैं। उन्होंने ऐसी असली घटनाएं देखी हैं। इससे यादें ताजा हो गईं। तभी मुझे एहसास हुआ कि यह एक बहुत ही खास फिल्म थी।”




