कमाई में अव्वल निकली Dhurandhar The Revenge
Dhurandhar 2 Advance Collection: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर द रिवेंज रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

Bollywood; रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंद (Dhurandhar The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर चुकी है। जिस दिन से धुरंधर की एडवांस बुकिंग (Dhurandhar Advance Booking) शुरू हुई है, उसी दिन से टिकट खिड़की पर धड़ाधड़ टिकटें बिक रही हैं।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म Dhurandhar The Revenge का इंतजार चार महीनों से हो रहा है। फिल्म की बेताबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी धुरंधर 2 आई भी नहीं है और टिकटें करोड़ों में बिक चुकी हैं।
धुरंधर 2 का पेड प्रीमियर
धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म का पेड प्रीमियर शोज भी हो रहे हैं जो ठीक एक दिन पहले यानी 18 मार्च को होने वाला है। ओपनिंग डे ही नहीं, बल्कि प्रीमियर शो के लिए धुरंधर द रिवेंज ने तगड़ी कमाई कर डाली है।
धुरंधर 2 का एडवांस कलेक्शन
पहले बात करते हैं कि धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग के जरिए विदेशों में कितनी कमाई की है। भारत से पहले USA में टिकट खिड़की ओपन हुई थी। वैंकी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, USA में 557 लोकेशंस में धुरंधर 2 को 1034 शोज मिले हैं।
38 हजार से ऊपर बिकीं टिकटों के जरिए 10 दिन पहले ही फिल्म ने 618,911 डॉलर (5.71 करोड़ के करीब) कमा लिए हैं। यह आंकड़ा सिर्फ प्रीमियर शोज के लिए है। जबकि धुरंधर 2 का फर्स्ट वीकेंड एडवांस बुकिंग के लिए अभी तक 1.70 मिलियन डॉलर (15.68 करोड़ रुपये) कमा लिए हैं।




