कौन है बादशाह की दुल्हनिया Isha Rikhi? अखिरकार किसके साथ हुई शादी
सिंगर-रैपर बादशाह (Badshah) ने एक प्राइवेट सेरेमनी में ईशा रिखी (Isha Rikhi) से शादी कर ली है

Bollywood: सिंगर-रैपर बादशाह के साथ एक सादे और निजी समारोह में पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी से शादी कर ली। बादशाह और ईशा रिखी की इस सादी शादी की तस्वीरें उनकी मां पूनम रिखी ने शेयर कीं, जिसके बाद एक्ट्रेस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके सफर को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। आइए जानते हैं कौन हैं ईशा रिखी?
कौन है ईशा रिखी?
ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं और उन्होंने वरुण धवन के साथ फिल्म ‘नवाबजादे’ (Nawabzaade) में भी काम किया है। खबरों के मुताबिक, ईशा रिखी और बादशाह पिछले चार सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
कथित तौर पर बादशाह और ईशा रिखी शादी के बंधन में बंधने से पहले लगभग चार साल तक डेट कर रहे थे। द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा रिखी चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘जट बॉयज पुट जट्टां दे’ से डेब्यू किया था। वह अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘नवाबजादे’ में वरुण धवन, राघव जुयाल और पुनित पाठक के साथ भी नजर आई थीं।




