bollywoodentertainment

कटे सिर से खेला फुटबॉल, दहला ‘उजैर बलोच’ का दिल

धुरंधर 2 में उजैर बलोच की भूमिका निभाने वाले दानिश पंडोर (Danish Pandor) ने फिल्म से जुड़ा किस्सा शेयर किया है।

Bollywood; धुरंधर 2 में आदित्य धर ने एक से बढ़कर खतरनाक एक्शन सीक्वेंस रखे, जिनकी कड़ी असली कहानियों से भी जुड़ी हुई थी। फिल्म में उजैर बलोच का कटे हुए सिर से फुटबॉल खेलने वाला सीन डराने वाला था।

धुरंधर 2 में दिखाया गया था कि उजैर बलोच अरशद पप्पू का सिर काट देता है और कटे हुए सिर से फुटबॉल खेलता है। कहा जाता है कि असली उजैर बलोच भी ऐसा ही करता था। खैर, ऑन-स्क्रीन उजैर बलोच यानी दानिश पंडोर (Danish Pandor) के लिए यह सीन फिल्माना आसान नहीं था।

असली घटना से इंस्पायर्ड था सीन

उजैर बलोच उर्फ दानिश पंडोर ने एक हालिया इंटरव्यू में रिवील किया है कि जब वह यह सीन फिल्मा रहे थे, तब वह बहुत डर गए थे। Ent Live के साथ बातचीत में दानिश पंडोर ने खतरनाक सीन की शूटिंग को लेकर कहा, “वह घटना असल जिंदगी में सचमुच हुई थी। जब मैंने पहली बार इसके बारे में पढ़ा तो मैं बहुत डर गया था। इसके बारे में पढ़ते हुए भी मुझे हैरानी हुई कि कोई ऐसा काम कैसे कर सकता है।”

सीन शूटिंग के वक्त डर गए थे दानिश

दानिश पंडोर ने आगे कहा, “लेकिन एक एक्टर में एक खास काबिलियत होती है, जब वे किसी किरदार पर काम करते हैं, तो वे खुद को पूरी तरह से उसमें ढाल लेते हैं। जैसे-जैसे आप किरदार के बारे में पढ़ते जाते हैं, आप यह समझने लगते हैं कि वह कैसा बर्ताव करेगा और आप कुछ क्रिएटिव आजादी भी ले सकते हैं।”

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close