Dhurandhar 2 Worldwide Collection: ‘धुरंधर 2’ के आगे साउथ ने भी मान ली हार
धुरंधर 2' की भूख बॉक्स ऑफिस पर शांत ही नहीं हो रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब दो बड़ी साउथ फिल्मों को एक साथ पछाड़ने के लिए कमर कस चुकी है।

Bollywood; 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई धुरंधर 2 को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रोकना अब मुश्किल हो गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ‘जवान’ से लेकर ‘एनिमल’ और ‘केजीएफ 2’ जैसी कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तो पहले ही ध्वस्त कर दिए हैं।
इस बार ‘हमजा अली मजारी’ बनकर आए रणवीर सिंह किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं हैं। यह फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई से तहलका मचा चुकी है। कौन सी 2 फिल्में है ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का अगला शिकार? नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:
साउथ की इन 2 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘धुरंधर 2’
पहले ही हफ्ते में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने वाली ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का सिक्का भले ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में ज्यादा न चल पाया हो, लेकिन आदित्य धर की यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों पर तरस खाने के मूड में नहीं है। जियो स्टूडियोज ने ‘धुरंधर 2’ के वर्ल्डवाइड आंकड़े शेयर कर दिए हैं, जो 1622 करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं।
‘धुरंधर 2’ ने महज 20 दिन के अंदर ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह बड़ी अचीवमेंट हासिल कर ली है। अब रणवीर सिंह की फिल्म जल्द ही एक साथ ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ को ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जहां सिर्फ 166 करोड़ रुपये और चाहिए, तो वहीं अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ को पछाड़ने के लिए मूवी को 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन वर्ल्डवाइड और करना है। उम्मीद है कि यह आंकड़ा इसी हफ्ते पार हो जाएगा।
हफ्ते दर हफ्ते ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, मूवी ने शुरुआती 7 से 8 दिनों के अंदर 1000 करोड़ रुपये कमा लिए थे। दूसरे हफ्ते में रणवीर सिंह की फिल्म 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी थी। वहीं अब तीसरे हफ्ते की शुरुआत के महज 2 दिन के अंदर ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,622.72 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन करके इतिहास रच दिया है। इंडियन सिनेमा की किसी भी मूवी ने इतनी तेजी से ग्लोबली कमाई करके ऐसा इतिहास नहीं रचा है।




