‘कुत्ते की दुम…’, Samay Raina के कमेंट पर भड़के Mukesh Khanna
अपने हालिया वीडियो में समय रैना ने मुकेश खन्ना पर तंज कसा था। अब शक्तिमान एक्टर ने स्टैंड-अप कॉमेडियन को जवाब दिया है।

Bollywood; जब इंडियाज गॉट लेटेंट (India’s Got Latent) का विवाद हुआ था, तब शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने समय रैना की क्लास लगाई थी। अब समय ने करीब एक साल के बाद एक्टर पर निशाना साधा है।
समय रैना ने अपने हालिया यूट्यूब वीडियो में Mukesh Khanna के बयान पर नाराजगी जाहिर की। समय ने अपने वीडियो में बताया कि इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी (India’s Got Latent Controversy) के दौरान हर कोई उनकी आलोचना कर रहा था।
मुकेश खन्ना पर समय ने कसा था तंज
उन्होंने कहा, “सब आ गए थे खाने हमको- पॉलिटिशियन, सेलिब्रिटीज, सुनील पाल।” उन्होंने आगे कहा, “शक्तिमान (मुकेश खन्ना) आ गया था यार। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे। ‘सॉरी शक्तिमान’, वो कह रहा था कि मेरे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। मुझे नहीं पता आप लोगों ने कितना शक्तिमान देखा है लेकिन उस समय याद हो तो न्यूज आती थी कि बच्चा शक्तिमान देखकर छत से कूद गया है। तूने तो बच्चे मारे हैं, तू क्या नैतिकता का पाठ पढ़ा रहा है।”
समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना
अब samay raina के इस बयान पर मुकेश खन्ना का रिएक्शन सामने आया है। मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो। फिर टेढ़ी की टेढ़ी है। समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो। सीधा करो। वो वापस टेढ़ी हो जाती है। क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है।”
https://www.instagram.com/p/DW4KZY4jcp8/?utm_source=ig_embed&ig_rid=98c0b946-0d91-47e8-a112-02ada2f06024




