bollywoodentertainment

दूसरी बार मम्मी-पापा बनने जा रहे Deepika Padukone और Ranveer Singh

Deepika Padukone Second Pregnancy: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

Bollywood;  रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) दोबारा माता-पिता बनने जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने प्यारी फोटो के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।

दीपिका पादुकोण बेटी दुआ के जन्म के दो साल बाद फिर से मां बनने जा रही हैं। उन्होंने यह खुशखबरी अपनी लाडली के हाथों ही फैंस को दी है।

दोबारा मां बनेंगी दीपिका

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें रणवीर सिंह अपनी लाडली दुआ को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं। तस्वीर में रणवीर का चेहरा नहीं दिख रहा है और दुआ का आधा फेस भी ढका है। हालांकि, फोटो का सबसे बड़ा हाइलाइट नन्ही दुआ के हाथों में प्रेग्नेंसी किट है।

बेटी दुआ ने अनाउंस की मां की प्रेग्नेंसी

जी हां, दीपिका और Ranveer Singh ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दुआ के हाथों दी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए दो नजरबट्टू की इमोजी शेयर की है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज कपल को बधाइयां दे रहा है।

भूमि पेडनेकर, सामंथा रुथ प्रभु समेत कई सेलिब्रिटीज ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के इस अनाउंसमेंट पर अपनी खुशी जाहिर की है। फैंस भी कपल को खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं।

दो साल पहले घर में आई थी नन्ही परी

Deepika और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2018 में धूमधाम से शादी की थी। कपल ने शादी के 6 साल बाद 8 सितंबर 2024 को एक बेटी का स्वागत किया था जिसका नाम दुआ है। अब दो साल बाद दीपिका दोबारा मां बनने जा रही हैं और उनकी लाडली बड़ी बहन बनेंगी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close