bollywoodentertainment

राम-रावण ही नहीं, रणबीर की Ramayana में दिखेगी एक और महायुद्ध की गाथा

मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) का प्लॉट रिवील हो गया है। फिल्म में राम और रावण के अलावा एक और युद्ध देखने को मिलेगा।

Bollywood; मोस्ट एक्सपेंसिव और एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) पर करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। एक हाई स्केल पर बनने वाली पौराणिक फिल्म है जिसकी कहानी भगवान राम की जिंदगी पर आधारित है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म Ramayna से पहले भगवान राम की गाथा पर आधारित कई फिल्में या टीवी शोज बन चुके हैं। इनमें ज्यादातर कहानी भगवान राम और रावण के युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है। हलांकि, रणबीर कपूर की रामायण में एक और सीन अहम सीन होगा जो बहुत कम ही जगह दिखाया गया है।

रामायण में दिखेगी नए युद्ध की गाथा

रामायण का ओपनिंग सीन एक युद्ध से शुरू होगा जो राम और रावण के बीच नहीं, बल्कि एक ऐसे महायुद्ध की गाथा बताएगा जो भले ही कम मशहूर है लेकिन बहुत अहम है। यह कहानी रावण के शुरुआती जिंदगी की होगी, जब वह ‘लंका’ पर राज नहीं करता था।

रामायण के टीजर में दिखी थी पहली झलक

लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर की रामायण में ओपनिंग सीन रावण और उनके भाई ‘कुबेर’ के युद्ध के इर्द-गिर्द घूमेगा। अगर आपने रामायण का टीजर देखा होगा तो आखिर के सीन में रावण के साथ-साथ पुष्पक विमान भी नजर आया था। यह उसी महायुद्ध की पहली झलक थी।

सौतेले भाई संग दिखेगा रावण का युद्ध

दरसल, रावण से पहले सोने की लंका पर उनके सौतेले भाई ‘कुबेर’ का राज था। हालांकि, रावण ने बलपूर्वक कुबेर से उनकी गद्दी और पुष्पक विमान छीनकर उन्हें सोने की लंका से भगा दिया था। यही फिल्म का ओपनिंग सीन बताया जा रहा है। यह सीन कम मशहूर है, ऐसे में दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close