bollywoodentertainment

‘Salman Khan को मारने के लिए…’, एक्टर के बॉडीगार्ड ने किया खुलासा

साल 2024 में सलमान खान (Salman Khan) के घर पर फायरिंग की गई थी। अब इस मामले को लेकर एक्टर के बॉडीगार्ड ने बड़ा खुलासा किया है।

Bollywood; साल 2024 में सलमान खान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई फायरिंग ने हर किसी के होश उड़ा दिए थे। अब सलमान के बॉडीगार्ड ने एक बड़ा खुलासा किया है जिसके बाद एक बार फिर यह फायरिंग केस सुर्खियों में आ गया है।

दरअसल, 14 अप्रैल 2024 को अर्ली मॉर्निंग बांद्रा में स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो हमलावरों ने बाइक से आकर पांच राउंड गोलियां चलाई थीं। इस मामले में सुनवाई पिछले महीने शुरू हुई जिसमें Salman khan के बॉडीगार्ड (Salman Khan Bodyguard) ने पहले गवाह के तौर पर गवाही दी।

बढ़ाई गई थी सलमान की सिक्योरिटी

सलमान के बॉडीगार्ड ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। फायरिंग से ठीक 13 अप्रैल की रात को बॉडीगार्ड की नाइट शिफ्ट थी। करीब सुबह 4 बजे की बात थी, जब फायरिंग हुई। सिक्योरिटी टीम को पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी।

सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना

फायरिंग के बाद बॉडीगार्ड ने सीसीटीवी देखा। बॉडीगार्ड ने कहा, “मैंने CCTV स्क्रीन की ओर देखा। मैंने देखा कि एक बाइक पर दो लोग थे, जिन्होंने हेलमेट पहन रखे थे और वे इमारत की ओर गोलीबारी कर रहे थे। उन्होंने चार-पांच बार गोलियां चलाईं। इसके बाद वे भाग गए।”

सलमान को मारने की थी कोशिश

बॉडीगार्ड ने यह भी खुलासा किया कि जिस वक्त घर के बाहर गोलीबारी हुई, उस वक्त एक्टर पहली मंजिल पर मौजूद अपने बेडरूम में थे। बॉडीगार्ड ने दावा किया कि हमलावर एक्टर को मारने के मकसद से आया था। बॉडीगार्ड ने कहा, “गोली चलाना एक्टर को मारने की कोशिश थी।”

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close