तमिलनाडु के Thoothukudi जिले में एक अहम भू-वैज्ञानिक खोज आई सामने
दिलचस्प बात यह है कि यह स्थल वर्तमान समुद्री तटरेखा से करीब 5 से 7 किलोमीटर अंदर स्थित है। इससे संकेत मिलता है कि प्राचीन काल में समुद्र का स्तर अलग था और समय के साथ तटरेखा में बदलाव हुआ।

तमिलनाडु ; Tamilnadu के Thoothukudi जिले में एक अहम भू-वैज्ञानिक खोज सामने आई है, जिसने वैज्ञानिकों का ध्यान खींचा है। यहां 8,000 से 12,000 साल पुराने समुद्री जीवाश्म मिले हैं, जिनमें Bivalves और Gastropods शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि हाल की भारी बारिश और मिट्टी के कटाव के चलते ये जीवाश्म सतह पर आए। वैज्ञानिकों ने मौके से कुल 104 नमूने एकत्र किए हैं, जिनका विस्तृत अध्ययन किया जाएगा।
दिलचस्प बात यह है कि यह स्थल वर्तमान समुद्री तटरेखा से करीब 5 से 7 किलोमीटर अंदर स्थित है। इससे संकेत मिलता है कि प्राचीन काल में समुद्र का स्तर अलग था और समय के साथ तटरेखा में बदलाव हुआ।
यह खोज Holocene युग की परिस्थितियों को समझने में मदद करती है, जो करीब 11,700 साल पहले शुरू हुआ था और आज तक जारी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे जीवाश्म समुद्री स्तर और पर्यावरणीय बदलावों के ऐतिहासिक साक्ष्य प्रदान करते हैं।




