bollywoodentertainment

Golmaal 5 में अजय देवगन से ज्यादा चार्ज कर रहे Akshay Kumar

रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री हुई है और ऐसी खबरें हैं कि उन्हें अजय देवगन से ज्यादा फीस मिल रही है।

Bollywood; रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की कॉमेडी फ्रेंचाइज ‘गोलमाल’ अब और भी बड़ी और भव्य होने वाली है। इसके अगले पार्ट गोलमाल 5 (Golmaal 5) की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें सभी पुराने कलाकारों के साथ अक्षय कुमार की एंट्री हुई है।

इसके बाद ये खबर फैली कि उन्हें गोलमाल 5 में अजय देवगन (Ajay Devgn) से ज्यादा फीस दी गई है। ऐसा कहा जा रहा था कि रोहित शेट्टी ने फिल्म के लिए अक्षय कुमार को 40 करोड़ रुपये दिए हैं।

अक्षय ने फिल्म के लिए 40 करोड़ लिए?

IANS के एक करीबी सूत्र ने कहा, अक्षय कुमार 18-22 दिनों तक शूटिंग कर रहे हैं और उन्हें लगभग 35-40 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, जो अजय देवगन की फीस से अधिक है क्योंकि उन्हें प्राफिट शेयरिंग के आधार पर भुगतान किया जा रहा है।” हालांकि मेकर्स ने जल्द ही इस अफवाह पर लगाम लगा दी।

रोहित ने मार्च में अपने 52वें जन्मदिन के अवसर पर ‘गोलमाल 5’ की घोषणा की थी। फिल्म निर्माता के जन्मदिन पर ही अक्षय के सरप्राइज पैकेज होने की खबर सामने आई थी। निर्देशक द्वारा नई फिल्म के सेट से शेयर किए गए बिहाइंड द सीन्स में अक्षय का गंजा लुक सामने आया था।

अप्रैल में शुरू हो चुकी है शूटिंग

27 अप्रैल को अजय ने बताया कि फिल्म की नई शूटिंग शुरू हो गई है। उन्होंने ऊटी से एक मजेदार वीडियो मोंटाज भी साझा किया, जिसमें अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी, श्रेयस तलपदे और कुणाल खेमू नजर आ रहे हैं।

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close