अंग्रेजों के गुलाम अब भी हैं…’ Shekhar Suman ने इंग्लिश में स्पीच देने पर किया कटाक्ष
Shekhar Suman ने हाल ही में भारत में अंग्रेजी के बढ़ते चलन पर निशाना साधते हुए कहा कि हम अंग्रेजों के गुलाम अब भी हैं।

Bollywood; अभिनेता शेखर सुमन अपने अभिनय के साथ-साथ बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा मुद्दा उठाया जो सेलेब्स से लेकर आम लोगों की एक आदत बन चुका है और बहुत कम लोग इस पर बात करते हैं या सवाल उठाते हैं। ये मुद्दा है- भारत में अंग्रेजी के बढ़ते चलन का मुद्दा।
हिंदी फिल्मों के अवॉर्ड शो में इंग्लिश स्पीच
शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने आईएएनएस से हुई एक बातचीत में कहा, ‘ हिंदी फिल्मों के लिए अवॉर्ड मिल रहा है और अंग्रेजी में स्पीच दे रहे हैं, अरे भाई आपने कभी देखा है कि कोई हॉलीवुड में हिंदी में स्पीच दे रहा है? तो ये कॉलोनियल हैंगोवर है’।
बताया अंग्रेजों का गुलाम
शेखर सुमन ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘अंग्रेज चले गए लेकिन अंग्रेजी छोड़ गए। तो हम गुलाम तो अब भी हैं। बल्कि अब तो ज्यादा है। उस वक्त तो हमें बंदूक की नोक पर गुलामी करनी पड़ती थी लेकिन अब किस बात का डर है बताइए। तो हम लोग दिमाग से बहुत गरीब हैं और हमें शर्म आनी चाहिए इस बात पर। हम हिंदुस्तानी-हिंदुस्तानी कहते हैं लेकिन हम अंग्रेजों के गुलाम तो अभी भी हैं’।
राम को रामा बोलने पर उठाया सवाल
शेखर ने सवाल पूछत हुए कहा, ‘राम को रामा क्यों बोलते हैं?महाभारत को महाभारता क्यों बोलते हैं। चक्रास, ये क्या है’? शेखर सुमन की इन विचारों को कई लोगों ने सपोर्ट किया और कमेंट सेक्शन में इस मुद्दे पर बात करने के लिए उनकी तारीफ की। कई यूजर्स ने माना कि अंग्रेजी ना आने पर लोग किसी व्यक्ति को नीचा महसूस करा देते हैं जो कि सही नहीं है।




