Raveena Tandon के घर में हुई 25 लाख की चोरी, हीरों के जेवर, घड़ियां; मंगलसूत्र सब मिला गायब
जूहू पुलिस ने केयरगिवर राशि छाबड़िया को रवीना टंडन के परिवार से कथित तौर पर करीब 25 लाख रुपये के गहने और महंगी घड़ियां चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Bollywood; मुंबई की जुहू पुलिस ने 47 साल की राशि छाबड़िया को एक्ट्रेस रवीना टंडन के परिवार का भरोसा जीतकर, करीब 25 लाख रुपये के गहने और महंगी घड़ियां कथित तौर पर चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
भरोसा जीतकर की चोरी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी 2020 से टंडन परिवार से जुड़ी हुई थी और रवीना टंडन की 86 साल की मां, वीना टंडन की देखभाल के लिए नियमित रूप से उनके घर आती-जाती थी। जांचकर्ताओं ने बताया कि छाबड़िया को परिवार के काफी करीब माना जाता था और उसे घर के उन हिस्सों तक भी जाने की इजाजत थी, जहां आमतौर पर सिर्फ परिवार के सदस्यों को ही जाने की अनुमति होती है।
उस पर परिवार के जुहू स्थित घर में रखे एक लॉकर को तोड़कर, वीणा टंडन के सोने और हीरे के गहने, और साथ ही रवीना के भाई व फिल्म निर्माता राजीव टंडन की दो महंगी घड़ियां चुराने का आरोप है।
इस दिन हुई थी लाखों की चोरी
राजीव टंडन द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, इस कथित चोरी का पता तब चला, जब परिवार ने दशहरा त्योहार से पहले गहनों की जांच की और पाया कि लॉकर को तोड़ा गया था। बताया गया है कि चोरी हुई कीमती चीजों में सोने की चूड़ियां, हार, अंगूठियां, बालियां, हीरे जड़ा एक मंगलसूत्र और लगभग 25 लाख रुपये के अन्य हीरे के गहने शामिल थे।
जब परिवार को पता चला कि गहने गायब हैं, तो उन्होंने छबड़िया से पूछताछ की, लेकिन शुरू में उसने आरोपों से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी हुई कुछ घड़ियां बरामद कर ली गई हैं, जबकि बाकी गहनों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।
छबड़िया ने किया था गुमराह
जांचकर्ताओं के अनुसार, छबड़िया ने कथित तौर पर परिवार से कहा था कि गहने किसी दूसरे व्यक्ति को सौंप दिए गए हैं और उन्हें वापस कर दिया जाएगा।




