Shilpa Shinde के झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले में गरमाया विवाद
शिल्पा शिंदे का 'भाबी जी घर पर हैं' के निर्माता पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने का मामला गरमाता ही जा रहा है।

Bollywood; एंडटीवी के शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ में सबकी फेवरेट ‘भाबी’ बनकर आईं शिल्पा शिंदे के निर्माता संजय कोहली पर लगाए गए झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप ने लोगों में आक्रोश भर दिया है।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्ट्रेस हिना खान के बाद अब हाल ही में AICWA ने Shilpa Shinde की इस हरकत के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और BJP नेता देवेंद्र फडणवीस से कानूनी कारवाई करने की अपील की है।
शिल्पा शिंदे के खिलाफ लिया जाएगा कड़ा एक्शन?
शुक्रवार को ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करते हुए पोस्ट शेयर किया है। इस बयान में यह जिक्र किया गया है कि एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने ‘भाबी जी घर पर हैं’ के निर्माता संजय कोहली पर जो झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक चिंता का विषय बन चुका है।इस बयान में कहा गया,
“सेक्सुअल हैरेसमेंट (sexual harassment) के झूठे आरोप लगाना किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा, उसके परिवार, बच्चों , करियर और उसकी मानसिक स्थिति को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे आरोप किसी आदमी की छवि को हमेशा के लिए खराब कर सकते है। ये चीजें न सिर्फ उस इंसान को तोड़ती हैं, बल्कि उनके परिवार और चाहने वालों के मन में भी उसे बुरा समझने लगते हैं।”
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की ये गुजारिश
फिल्म वर्कर्स बॉडी ने झूठे आरोप लगाने की घटना की निंदा करते हुए लिखा, “द ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन का मानना ही कि अगर कोई इंसान जानबूझकर किसी पर झूठे आरोप लगाता है तो यह सिर्फ आरोपी को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि ऐसी हरकतों से असली पीड़ितों की विश्वसनीयता भी कम हो जाती है, जो न्याय पाने के लिए आगे आते हैं। इस तरह की घटनाएं सही शिकायत को लेकर भी मन में शक पैदा करती हैं और बॉलीवुड में असली पीड़ितों की बात सुने जाने और उन पर भरोसा करने में मुश्किलें पैदा करती हैं।




