बहुप्रतीक्षित सरैया आरओबी के निर्माण कार्य ने अब पकड़ी तेजी
शुक्रवार सुबह 9:40 बजे से 11:40 बजे तक रेलवे ट्रैक पर दो घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर रेलवे के पिलरों पर भारी-भरकम गर्डर रखने का महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Kanpur Desk; शुक्लागंज। बहुप्रतीक्षित सरैया आरओबी के निर्माण कार्य ने अब तेजी पकड़ ली है। शुक्रवार सुबह 9:40 बजे से 11:40 बजे तक रेलवे ट्रैक पर दो घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर रेलवे के पिलरों पर भारी-भरकम गर्डर रखने का महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यदायी संस्था द्वारा आज तकनीकी टीम की निगरानी में दो नए गर्डर पिलरों पर सुरक्षित ढंग से स्थापित किए गए। ज्ञात हो कि इससे पहले गुरुवार भी दो गर्डर सफलतापूर्वक डाले गए थे।
इस प्रकार, इस निर्माण परियोजना के अंतर्गत अब तक कुल चार गर्डर रेलवे पिलरों पर रखे जा चुके हैं। ब्लॉक के दौरान रेलवे प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर मौजूद रहा। कार्य में आई इस तेजी से स्थानीय लोगों में आरओबी के जल्द शुरू होने की उम्मीद बंध गई है।
संजय भारती की रिपोर्ट




