bollywoodentertainment

KK का 19 साल पुराना गाना पहले नहीं था फिल्म का हिस्सा

दिग्गज गायक रहे केके (कृष्णकुमार कुन्नत) ने 19 साल पहले एक ऐसा गाना गाया था, जो पहले फिल्म का हिस्सा नहीं था।

Bollywood; सिनेमा जगत के लोकप्रिय गायकों के बारे में जिक्र किया जाए तो उनमें कृष्णकुमार कुन्नत यानी केके का नाम भी शामिल होता है। बेशक आज केके हमारे बीच में मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा गाए गए शानदार Songs को फैंस सुनना पसंद करते हैं।

इस आधार पर आज हम आपको केके एक ऐसे कल्ट गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहले फिल्म का हिस्सा नहीं था। 19 साल पहले आया वह सॉन्ग हिंदी सिनेमा का नंबर-1 रोमांटिक सॉन्ग भी माना जाता है। आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं-

फिल्म का हिस्सा नहीं था केके का ये गीत

संगीत की दुनिया में अक्सर देखा जाता है कि कुछ गानों के बारे में फिल्मकार ने सोचा भी नहीं होता, लेकिन बाद में वो न सिर्फ फिल्म में शामिल हो जाते हैं, बल्कि हिट भी होते हैं। 2007 में प्रदर्शित फिल्म ओम शांति ओम (Om Shanti Om) फिल्म का गाना अजब सी.. (Ajab Si) का किस्सा भी कुछ ऐसा ही है।

विशाल-शेखर (विशाल डडलानी और शेखर रविजियानी) द्वारा संगीतबद्ध और केके (KK) तथा बिलाल सईद की आवाज में रिकार्ड इस गाने का यह किस्सा हाल ही में गायक, संगीतकार विशाल डडलानी (Vishal Dadlani) ने बताया।

विशाल बताते हैं, ‘पहले यह गाना फिल्म में नहीं था। फिल्म का एल्बम पूरा हो चुका था। फराह (निर्देशक फराह खान) हमारे स्टूडियो में कुछ गानों का मिक्स सुनने आ रही थीं। वह स्टूडियो की पार्किंग में पहुंची थीं, उसी समय शेखर (शेखर रविजियानी) ने कुछ धुन बजाई, मैंने इस गाने की शुरुआती पंक्तियां गाई।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close