
Kanpur desk: उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविदास नगर (शुक्लागंज) में रविवार दोपहर एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर बालूघाट चौकी इंचार्ज अरुण त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, भीड़ को हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि शव काफी समय से नाले में पड़ा था, जिसके कारण उसकी स्थिति खराब हो चुकी है और तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचित कर दिया है। मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल सकती है।




