प्रतापगढ़ जिले में 16 वर्षीय किशोर शुभम पटेल अचानक हुआ लापता
जानकारी के अनुसार, शुभम पटेल, उम्र लगभग 16 वर्ष, दिनांक 7 जून 2026 को दोपहर करीब 3 बजे कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वह कोचिंग नहीं पहुंचा और न ही वापस घर लौटा।

Pratapgarh Desk; प्रतापगढ़ जिले से एक 16 वर्षीय किशोर के लापता होने की खबर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, शुभम पटेल, उम्र लगभग 16 वर्ष, दिनांक 7 जून 2026 को दोपहर करीब 3 बजे कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वह कोचिंग नहीं पहुंचा और न ही वापस घर लौटा।
जब परिजनों ने कोचिंग संस्थान जाकर जानकारी ली, तो पता चला कि शुभम उस दिन कोचिंग आया ही नहीं था। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
हुलिया:
लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच, सांवला रंग, लंबा चेहरा।
पहनावा:
गुलाबी (पिंक) रंग की शर्ट, काला पैंट और हवाई चप्पल।
लापता किशोर शुभम पटेल के पिता का नाम चंद्रेश पटेल है, जो ग्राम ताजुद्दीनपुर, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़ के निवासी हैं।
यदि किसी व्यक्ति को शुभम पटेल कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तत्काल इस मोबाइल नंबर पर संपर्क करें:
7570883096
आपकी एक सूचना किसी परिवार को उसके बेटे से मिलाने में मदद कर सकती है। कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें।



