Altaf Raja ने ठुकरा दिया था सदी का सबसे बड़ा गाना, बाद में हुआ भारी पछतावा;
Altaf Raja को 28 साल पहले एक कल्ट गाने को खोने का भारी अफसोस हुआ था, जिसे सोनू निगम ने आवाज दी थी।

Bollywood; 1997 में हम तो ठहरे परदेसी से हिंदी सिनेमा में सफलता की बुलंदियां छूने वाले अल्ताफ राजा ने कई हिट गाने और कव्वाली म्यूजिक लवर्स को दिए हैं। लेकिन एक ऐसा गाना भी था जिसे ठुकराने का सिंगर को भारी पछतावा हुआ था। 28 साल पुराने इस गाने को बाद में सोनू निगम ने गाया था और अल्ताफ के हाथ सिर्फ अफसोस लगा था।
28 साल पहले ठुकराया था ये गाना
दरअसल किस्सा कुछ यूं था कि 1998 की सुपरहिट फिल्म दुल्हे राजा के निर्देशक हरमेश मल्होत्रा चाहते थे कि इसके गाने ‘अंखियों से गोली मारे’ को अल्ताफ राजा (Altaf Raja) गाएं। लेकिन ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ से मिली बड़ी सफलता के बाद अल्ताफ एक गाने के लाखों रूपये चार्ज कर रहे थे।
इस गाने के लिए अल्ताफ राजा ने जितनी फीस मांगी थी, निर्देशक के बजट से बाहर थी। इसकी वजह से मेकर्स ने उनकी जगह पर उभरते हुए सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) को यह ऑफर दिया।
चार्टबस्टर बना यह गाना
सोनू निगम की आवाज में जब यह गाना रिलीज हुआ तो सुपरहिट साबित हुआ और आज भी बॉलीवुड के 90s के गानों की चार्टबस्टर लिस्ट में शामिल है। यह 90 के दशक के पार्टी एंथम के रूप में जाना जाता है।
अल्ताफ राजा को हुआ था पछतावा
यह गाना ठुकराने के बाद अल्ताफ राजा को बड़ा पछतावा हुआ था। उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और इस शानदार चांस को खोने के बाद उनके पास अफसोस के अलावा कुछ नहीं बचा। इस किस्से का खुलासा इंडियन लिरिसिस्ट समीर अंजान ने कुछ वक्त पहले एक पॉडकास्ट में किया था।
अंखियों से गोली मारे को रवीना टंडन (Raveena Tandon) और गोविंदा (Govinda) पर फिल्माया गया था।




