bollywood

दो हफ्ते बाद तीसरी बार दूल्हा बनेंगे Aamir Khan, शुरू कर दी गौरी संग शादी की तैयारियां

आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं, जिनकी तैयारियां शुरू हो चुकी है।

Bollywood; किरण राव और रीना दत्ता से अलग होने के बाद आमिर खान एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही यह खबर आई थी कि अभिनेता गौरी स्प्रैट के साथ जल्द ही ‘पीके’ एक्टर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

तीसरी बार शादी करने जा रहे (Aamir Khan) ने खुद भी वेडिंग प्लान्स शेयर किए थे। उनकी शादी की तैयारियां किस तरह से चल रही है और क्या है उनकी वेडिंग की तारीख, इसकी डिटेल्स भी सामने आ चुकी है।

आमिर खान के गौरी के साथ शादी के बंधन में बंधने की खबरों को कन्फर्म करने के बाद यह खबरें सामने आई हैं। उन्होंने एक मैगजीन से बात करते हुए कहा था, “मैरिज के बारे में आ रही ये सभी खबरें बिल्कुल सच है। हमारी शादी 5 जुलाई को होने वाली है। मैं ये बात एडमिट करता हूं कि मैरिज इस वक्त मेरी टॉप प्रायोरिटी नहीं है, लेकिन अब हमें यह लगता है कि हम अपने इस रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार है।”

शादी के बाद लौटते ही आमिर खान करेंगे इस मूवी पर काम?

रिपोर्ट्स की मानें तो, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में बस अब दो हफ्ते रह गए हैं, ऐसे में अभिनेता का पूरा फोकस तैयारियों पर हैं और उन्होंने अपने काम से ब्रेक लिया है। शादी के बाद आमिर खान लौटते ही राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘थ्री-इडियट्स’ के सीक्वल पर काम शुरू कर देंगे। राजकुमार हिरानी ने खुद यह बताया था कि थ्री-इडियट्स की स्क्रिप्ट पर जोरों-शोरो से काम चल रहा है। सीक्वल में रैंचो- फरहान और राजू की मिड लाइफ क्राइसेस को दिखाया जाएगा।

कैसे हुई थी गौरी और आमिर की पहली मुलाकात?

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात 25 साल पहले एक संयोग था, जिसके बारे में खुद मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने बताया है। आमिर ने कहा था कि दोस्तों के जरिए वह एक-दूसरे से अचानक मिले थे और एक-दूसरे से काफी अच्छे से कनेक्ट हुए। वक्त के साथ उनकी दोस्ती भी गहरी हो गई। हालांकि, अपनी-अपनी लाइफ में बिजी होने की वजह से उनका कनेक्शन टूट गया।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close