bollywoodentertainment

Dharmendra की यादों से सजा है हेमा मालिनी का 54 साल पुराना घर

Hema Malini के 54 साल पुराने घर में है Dharmendra का खास मेमोरियल, फैंस की पेंटिग्स को भी मिली जगह;

Bollywood; एक्ट्रेस से नेता बनीं हेमा मालिनी ने अपने मुंबई वाले घर के दरवाजे खोल दिए हैं और फैंस को उस घर की एक खास झलक दिखाई है, जिसे उन्होंने पांच दशकों से ज्यादा समय से प्यार से संवार कर रखा है। इस घर में उनके डांस रिहर्सल से लेकर, एक्सक्लूसिव वेजिटेरियन किचन और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के मेमोरियल तक की झलक दिखाई देती है।

हेमा मालिनी का यह घर 54 साल पुराना है जिसका टूर उनकी बेटी ऐशा देओल ने हाल ही में कराया। ‘कर्ली टेल्स’ के साथ घर के टूर वाले एक हालिया वीडियो में, उनकी बेटी ईशा देओल ने घर के शानदार और क्रिएटीव इंटीरियर को दिखाया और बताया कि यह सब उनके पिता, सुपरस्टार धर्मेंद्र की पर्सनैलिटी की झलक कैसे दिखाता है।

कलात्मक, संस्कृति और अध्यात्म से संजोया घर

ईशा देओल ने बताया कि उनका परिवार इस घर में 54 सालों से रह रहा है। उन्होंने इसे कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता से गहराई से जुड़ा घर बताया। बेज और सुनहरे रंगों से सजाए गए इस घर में रहने के लिए बड़ी जगह, शानदार फर्नीचर और चुनिंदा कलाकृतियां हैं, जो हेमा मालिनी के भारतीय शास्त्रीय कलाओं के प्रति प्रेम को दर्शाती हैं।

घर का एंट्री गेट ही आपको अच्छा अनुभव देता है यहां लगी मूर्तियां और कलाकृतियां शास्त्रीय नृत्य की मुद्राओं को दर्शाती हैं, जो नृत्य के साथ परिवार के जीवन भर के जुड़ाव का प्रतीक हैं।

घर की सबसे खास जगहों में से एक है बड़ा सा लिविंग-कम-डांस रूम। ईशा के अनुसार, परिवार इस जगह पर पूजा, हवन और मेडिटेशन सेशन करता है, जिससे यह जगह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र बन जाती है। वहीं फैंस के द्वारा दी हुई तस्वीरों को भी घर में जगह दी गई है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close