पति और एक्स बॉयफ्रेंड के बीच कराई लड़ाई… इस कंटेस्टेंट पर जमकर भड़कीं Gauahar Khan
अलायंस (Alliance) शो में पति जैद दरबार और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) के बीच अनबन होने पर गौहर खान (Gauahar Khan) ने गुस्सा निकाला है।

Bollywood; इस वक्त ओटीटी पर रियलिटी शोज की बहार है। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर जहां लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) सुर्खियां बटोर रहा है, वहीं अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रियलिटी शो अलायंस (Alliance) में खलबली मची है।
रियलिटी शो अलायंस (Alliance Contestants) में जोड़ियों में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है जिनमें गौहर खान के पति (Zaid Darbar) और एक्स ब्वॉयफ्रेंड कुशाल टंडन (Kushal Tandon) भी शामिल हैं। शो के शुरू होते ही सबसे ज्यादा ध्यान कुशाल और जैद की बॉन्डिंग ने खींचा। अब गौहर खान ने उनके बीच लड़ाई बढ़ने पर अपना रिएक्शन दिया है।
निखिल पर भड़कीं गौहर
एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) ने अलायंस के एक कंटेस्टेंट को जैद और कुशाल के बीच अनबन की वजह बताई है और उन पर गुस्सा निकाला है। यह कंटेस्टेंट हैं निखिल चिनप्पा (Nikhil Chinapa)। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए निखिल की क्लास लगाई और कहा-
मुझे माफ करना, निखिल चिनप्पा। मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं क्योंकि आप मुझे सच में पसंद हैं और आपके पास बहुत अनुभव है लेकिन असल में आप ही हैं जो सबके साथ खेल रहे हैं।
जैद के सपोर्ट में उतरीं एक्ट्रेस
पति के गेम की तारीफ करते हुए उन्होंने जैद के इंटेंशन पर सवाल उठाने के लिए निखिल को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा, “कभी यह मत कहना कि जैद 100 प्रतिशत ईमानदार नहीं हैं, क्योंकि वह बिल्कुल क्लियर हैं और जो भी कहते हैं, मुंह पर कहते हैं। वह इस तरह की पॉलिटिकल झमेलेबाजी में नहीं पड़ रहे हैं।”




