Alpha ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन गाड़े झंडे, आलिया-शरवरी की Action Thriller….
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर एक्शन थ्रिलर अल्फा (Alpha) दुनियाभर में 3 जुलाई को रिलीज हो गई है। यहां देखें फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन-

Bollywood; आलिया भट्ट् और शरवरी वाघ स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार 3 जुलाई को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी और अब पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?
अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) स्टारर अल्फा ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7,534 शोज के साथ 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 11.10 करोड़ रुपये हो गया है।
इसके अलावा इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो एक्शन थ्रिलर (Action Thriller) ने पहले दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 16.10 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला है। इसमें 5 करोड़ रुपये ओवरसीज कलेक्शन शामिल है। जो कि एक अच्छी शुरुआत है। फिलहाल अल्फा के पास पूरा वीकेंड है यानी शुक्रवार की कमाई को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीकेंड के दोनों दिन अल्फा अच्छा कलेक्शन कर सकती है।
अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 9.25 करोड़ रुपये
अल्फा नेट इंडिया कलेक्शन- 9.25 करोड़ रुपये
अल्फा वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 16.10 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस पर मिल रही तगड़ी टक्कर
इस वक्त अल्फा को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) से टक्कर से मिल रही है जो कि 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।




