श्रीमद् जगन्नाथ भगवान की भव्य रथ यात्रा, क्षेत्रीय बैठक में तय हुई आयोजन की रूपरेखा
राजधानी क्षेत्र शुक्लागंज स्थित डीएसएम पब्लिक स्कूल में रविवार सायं 5:00 बजे श्रीमद् जगन्नाथ भगवान रथ यात्रा समिति की क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया।

Kanpur; शुक्लागंज, 5 जुलाई 2026। राजधानी क्षेत्र शुक्लागंज स्थित डीएसएम पब्लिक स्कूल में रविवार सायं 5:00 बजे श्रीमद् जगन्नाथ भगवान रथ यात्रा समिति की क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली 26वीं श्रीमद् जगन्नाथ भगवान रथ यात्रा के सफल, भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने की। समिति के महामंत्री अंजनी कुमार अग्निहोत्री ने बैठक का संचालन करते हुए आयोजन की तैयारियों, विभिन्न समितियों के गठन एवं सदस्यों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी। अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने रथ यात्रा के स्वरूप, निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था एवं आयोजन से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि समिति के सहयोग और श्रद्धालुओं की सहभागिता से इस वर्ष की 26वीं रथ यात्रा को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष ने बताया कि रथ यात्रा मां बालेश्वरी स्मृति भवन (गिरधर ज्वेलर्स), नेहरू नगर से प्रारंभ होकर अंबिका मार्ग, अंबिका प्रसाद स्कूल, राजधानी बाग, गंगाघाट आने वाले मुख्य मार्ग, पोनी रोड, लकी गारमेंट, मिश्रा कॉलोनी होते हुए पुनः राजधानी मार्ग स्थित कमल ज्वेलर्स पर संपन्न होगी।
संजय भारती की रिपोर्ट




