20 करोड़ की निविदाओं में वित्तीय अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
शिकायतकर्ता के अनुसार, नगर पालिका ने अपने पास उपलब्ध बजट से कहीं अधिक धनराशि की निविदाएं आमंत्रित कर ली हैं। आरोप है कि यह प्रक्रिया सीधे तौर पर शासनादेशों और वित्तीय नियमों का खुला उल्लंघन है।

Kanpur; उन्नाव। नगर पालिका परिषद गंगाघाट में लगभग 20 करोड़ रुपये की निविदाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में राजीव शुक्ला ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, नगर पालिका ने अपने पास उपलब्ध बजट से कहीं अधिक धनराशि की निविदाएं आमंत्रित कर ली हैं। आरोप है कि यह प्रक्रिया सीधे तौर पर शासनादेशों और वित्तीय नियमों का खुला उल्लंघन है।
उन्होंने डीएम से इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की गुहार लगाई है। साथ ही मांग की है कि इन विवादित निविदाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और नियमों की अनदेखी करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई हो। अब देखना है कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
संजय भारती की रिपोर्ट