Dhamaal 4 X Review: ‘टोटल धमाल’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ से लाख गुना बेहतर
Ajay Devgn की 'धमाल 4' (Dhamaal 4) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों ने फिल्म देखकर एक्स पर अपने रिव्यू भी शेयर कर दिए हैं।

Bollywood; एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है और सोशल मीडिया पर दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। जहां कुछ दर्शकों ने फिल्म के मजेदार पलों की तारीफ की, वहीं कई लोगों ने इसे ‘क्रिंज कॉमेडी’ कहा और AI-जनरेटेड विजुअल्स के इस्तेमाल की आलोचना की, जिससे ऑनलाइन मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।
शुक्रवार, 10 जुलाई को रिलीज हुई इस कॉमेडी फिल्म में फिर से अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की ओजी टीम ने वापसी की है, यह एंडवेंचर टीम फिर से एक खजाने के पीछे दोड़ रही है।
दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?
पहला शो खत्म होते ही, मूवी देखने वालों ने X पर अपने रिएक्शन शेयर करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘हमेशा की तरह अजय देवगन (Ajay Devgn) ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है, खासकर ‘इश्क’ फिल्म के ‘राम-राम’ वाले सीन को फिर से बनाने वाले हिस्से में। रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) को कई मजेदार सीन और आखिर में एक प्यारा सा सीन मिला है; वहीं आदि और मानव के रोल में अरशद वारसी (Arshad warsi) और जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) ने कमाल कर दिया है।
कलाकारों की चौकड़ी ने किया कमाल
इस फ्रैंचाइजी की ओरिजिनल चौकड़ी – अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है। दर्शकों के मुताबिक फिल्म की कहानी की राइटिंग कमजोर रही लेकिन कलाकारों ने अपना काम अच्छे से किया। इनके अलावा फिल्म में रवि किशन, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।




