bollywood

Netflix पर दहशत फैलाने आ रही है Obsession, इस तारीख को ओटीटी पर….

Obsession OTT Release Date: हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म ऑब्सेशन सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर कब और कहां आ रही है, जानिए सारी डिटेल्स।

Bollywood; 2026 की टॉप हॉरर फिल्मों में शुमार ऑब्सेशन (Obsession) अब बड़े पर्दे से उतरकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने की तैयारी में है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में खूब देखा गया और अब ओटीटी पर आने का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि लंबे समय से चर्चाएं हो रही हैं कि आखिर ऑब्सेशन कब ओटीटी पर दर्शकों को ऑब्सेस करने आ रही है।

अब दर्शकों का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि दो महीने बाद पता चल गया है कि फिल्म आखिर कब और किस ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

2026 की टॉप हॉरर थ्रिलर

Obsession एक साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर है जिसका निर्देशन फेमस यूट्यूबर करी बार्कर (Curry Barker) ने किया है। कम बजट की ऑब्सेशन में कोई ए-लिस्ट स्टार्स नहीं हैं। इस फिल्म में इंडे नवारेट, माइकल जॉन्सन और मेगन लॉलेस ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। करी बार्कर ने फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ कहानी भी लिखी है और एडिटिंग भी की है।

डरावने सीन्स करते हैं हैरान

फिल्म की कहानी आपकी रूह कंपाने के लिए काफी है। 1 घंटे 49 मिनट की फिल्म में कोई बड़े डरावने शॉट्स या खतरनाक डायलॉग्स नहीं हैं। इसके बावजूद फिल्म का हर सीन आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। कलाकारों के एक्सप्रेशन भर ही दर्शकों के दिलों में दहशत फैला देते हैं।

रूह कंपाने वाली है फिल्म की कहानी

कहानी बियर और निक्की के इर्द-गिर्द घूमती है। बियर, निक्की से प्यार करता है और चाहता है कि वह भी उसे पागलों की तरह चाहे। एक रोज उसे एक ‘वन विश विलो’ मिलता है जिससे वह मांगता है कि निक्की सिर्फ और सिर्फ उससे प्यार करे।

वह विश मांगकर उसे तोड़ देता है और आखिर में उसका ख्वाब पूरा हो जाता है। मगर उसे नहीं मालूम होता है कि उसे इस विश की डरावनी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह विश एक खतरनाक मोड़ ले लेता है।

ऑब्सेशन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म रिलीज के बाद दुनियाभर में चर्चा में रही। बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में 409 मिलियन डॉलर के आसपास कारोबार कर लिया है जो भारतीय रुपये में 3900 करोड़ के करीब है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close