कुरुक्षेत्र में डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए दौड़ाई कार,VIDEO:सेल्समैन खिड़की खोलकर अंदर घुसा
बाद में आरोपी ड्राइवर कार पलटने के डर से सेल्समैन को कार से धक्का देकर फरार हो गया। कार के आगे-पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। सेल्समैन ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

Crime Desk: कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में शुगर मिल के पास सरकारी पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर वरना कार ड्राइवर ने बगैर पैसे दिए गाड़ी दौड़ा दी। सेल्समैन को ड्राइवर पर शक हुआ तो वह कार की कंडक्टर साइड का दरवाजा खोलकर अंदर चढ़ गया। दोनों के बीच करीब 1 किलोमीटर दूर तक हाथापाई भी हुई।
बाद में आरोपी ड्राइवर कार पलटने के डर से सेल्समैन को कार से धक्का देकर फरार हो गया। कार के आगे-पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। सेल्समैन ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पेट्रोल पंप के सेल्समैन लब्बू सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे एक सफेद वरना कार पेट्रोल पंप पर आई। ड्राइवर ने साढ़े रुपए का डीजल भरवाया। उसके हाथ में कैश था, इसलिए किसी तरह का शक नहीं हुआ। डीजल भरने के बाद कैश लेने गया तो ड्राइवर ने 500-500 के नोट हाथ में पकड़े हुए थे।
पैसे लेने के लिए कार में चढ़ा
उसने बताया कि खिड़की के पास जाते ही ड्रावइर ने अगले ही पल कार स्टार्ट कर दी। उसे लगा कि ड्राइवर पैसे दिए बिना भाग जाएगा। इसी वजह से उसने कार का दरवाजा खोल लिया। ड्राइवर ने कैश नहीं दिया, तो वह सीट पर बैठ गया। इस दौरान आरोपी ने लाडवा की ओर अपनी कार दौड़ा। उसने आरोपी ड्राइवर से कैश पकड़ लिया।
कैश को लेकर हुई हाथापाई
कार के अंदर ही दोनों के बीच कैश को लेकर हाथापाई हुई। आरोपी एक हाथ से कार ड्राइव कर रहा था और दूसरे से उसने कैश पकड़ रखा था। उसने ड्राइवर से कई बार कार रोककर कैश देने की बात कही, लेकिन उसने और स्पीड से कार दौड़ा ली। तब उसने हाथापाई की वजह से कार पलटने की धमकी दी।
जूता फट गया, बाल-बाल बची जान
चलती कार से नीचे उतरते समय उसका जूता फट गया। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। कार पर आगे और पीछे कहीं भी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। कुछ देर बाद उसके साथी पहुंचे, जिनके साथ वह वापस पेट्रोल पंप पर आया और पुलिस को सूचना देकर बुलाया। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।




