आगरा में स्टेशन मास्टर से मारपीट के विरोध में रेल कर्मियों का प्रदर्शन
स्टेशन मास्टर और पॉइंट्समैन सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान हाथों पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।

Agra Desk; आगरा में स्टेशन मास्टर से मारपीट के विरोध में रेल कर्मियों का प्रदर्शन, बांधी काली पट्टी
उन्नाव के गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेल कर्मचारियों ने आगरा में एक स्टेशन मास्टर के साथ आरपीएफ कर्मियों द्वारा की गई कथित मारपीट के विरोध में प्रदर्शन किया। स्टेशन मास्टर और पॉइंट्समैन सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान हाथों पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
कर्मचारियों ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त विभागीय व कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सुरक्षा और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हालांकि, इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान गंगाघाट स्टेशन पर रेल संचालन पूरी तरह सामान्य रहा और यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हुई।
संजय भारती की रिपोर्ट




