bollywood

लौट रहा है सिनेमा का ‘हीरो नंबर-1’, 7 सालों बाद बड़े पर्दे पर होगा….

सिनेमा के हीरो नंबर-1 एक्टर गोविंदा ने सिल्वर स्क्रीन पर वापसी का एलान कर दिया है।

Bollywood; बॉलीवुड के हीरो नंबर-1 के तौर पर एक वक्त पर गोविंदा  को जाना जाता था। लेकिन लंबे समय से वह अपने प्रोफेशनल करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहे हैं। हालांकि, अब गोविंदा ने सिल्वर स्क्रीन पर अपनी वापसी का एलान किया है और बताया है कि भविष्य में वह दो बड़ी मूवीज से कमबैक करने के लिए तैयार है।

इन मूवीज से गोविंदा कe होगा कमबैक

अभिनेता गोविंदा सात साल बाद फिर अभिनय की दुनिया में लौट रहे हैं। साल 2019 में रिलीज फिल्म रंगीला राजा के बाद से ही वह फिल्मों से दूर थे। सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए गोविंदा ने अपनी नई फिल्म रूपा (Roopa) और दुनियादारी (Duniyadari) की घोषणा की, जिसके वह निर्माता भी हैं और अभिनय भी किया है।

गोविंदा ने अपने कमबैक को लेकर कहा है- लोगों को लगा था कि मैं बिना किसी योजना के चल नहीं पाऊंगा, लेकिन मैं चला। कई बार मुझे हटाने की कोशिश की गई कि फिल्मों में नहीं आएगा, मैंने फिर से शुरुआत की। मैंने वह सोचा, जो लोग जल्दी सोच नहीं पाते हैं। मैं काम करता हूं, विवादों में नहीं रहता हूं। इस फिल्म को जल्द शुरू करूंगा।

अलग तरह का सिनेमा है, जो युवाओं के लिए है। वह कई धारणाओं में कई बार फंस जाते हैं, हर घर की कहानी है। उसका प्रस्तुतिकरण करने जा रहा हूं। युवा भीड़ में न खोएं, इसलिए कहता हूं कि योग से जुड़ें, जो देश का मूल आधार है। अपनी इस फिल्म से मैं दर्जन भर नए सितारे लेकर आ रहा हूं, जो मेरे प्रोडक्शन से होंगे।

इस मौके पर पत्नी सुनीता आहूजा से मतभेद या खुद से जुड़े हर विवादित सवाल पर बचते हुए गोविंदा यही कहते रहे कि मैं रूपा के अलावा किसी पर बात नहीं करूंगा, इस पर मेरे बहुत पैसे लगे हैं। इस दौरान गोविंदा के साथ फिल्म रूपा में उनके साथ नजर आने वालीं अभिनेत्री रानी स्वर्णकार भी मौजूद रहीं, जो इस मूवी के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close