16 जुलाई को गोपीनाथपुरम स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर से भगवान जगन्नाथ जी निकलेगी रथ यात्रा
शहर के श्रद्धालुओं के लिए एक उत्साहजनक खबर है। आगामी गुरुवार, 16 जुलाई को गोपीनाथपुरम स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर से भगवान जगन्नाथ जी की एक भव्य और विशाल रथयात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी।

Kanpur Desk; शुक्लागंज। शहर के श्रद्धालुओं के लिए एक उत्साहजनक खबर है। आगामी गुरुवार, 16 जुलाई को गोपीनाथपुरम स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर से भगवान जगन्नाथ जी की एक भव्य और विशाल रथयात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी।
आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह पवित्र यात्रा खाटू श्याम मंदिर से आरंभ होगी। इसके बाद भक्तों का हुजूम रथ के साथ नेहरू नगर और राजधानी मार्ग से होते हुए पोनी रोड तक जाएगा। वापसी के दौरान सब्जी मंडी में रथ का संक्षिप्त विश्राम रखा गया है, जिसके पश्चात यात्रा पुनः गोपीनाथपुरम स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर विधिवत रूप से संपन्न होगी। यात्रा के समापन के तुरंत बाद मंदिर प्रांगण में ही एक विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है, जहाँ रथयात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।
दो स्थानों पर मनेगा भगवान का छठी उत्सव
रथयात्रा के बाद, रविवार, 19 जुलाई को भगवान जगन्नाथ का ‘छठी महोत्सव’ भी बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर भक्तों की सुविधा के लिए दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
संजय भारती की रिपोर्ट



