kanpur
गंगाघाट कोतवाली के चंद कदम दूरी पर हाई वोल्टेज ड्रामा
युवक आग लगाने का प्रयास करता रहा और पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाता रहे मेरा बेवजह चालान क्यों किया।

Kanpur Desk; गंगाघाट कोतवाली के चंद कदम दूरी पर हाई वोल्टेज ड्रामा बेवजह चालान होने की आशंका से गुस्साए ई-रिक्शा चालक ने खुद पर ऑयल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। युवक आग लगाने का प्रयास करता रहा और पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाता रहे मेरा बेवजह चालान क्यों किया।
हालांकि मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों और होम गार्डो ने युवक को पकड़ लिया और आग लगाने के प्रयास से रोक लिया। यातायात पुलिस कर्मियों के द्वारा युवक को पड़कर कोतवाली ले जाया गया। गंगाघाट कोतवाली के बाहर ई रिक्शा चालक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया
संजय भारती की रिपोर्ट




