राहुल गांधी – प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और उनपर बलप्रयोग के विरोध में कांग्रेस ने मोदी सरकार का पुतला फूंका
दूसरी तरफ महिला सांसद प्रियंका गांधी से भी गलत व्यवहार किया गया।।पुरुष पुलिस वाले उनको खींच रहे थे क्या सरकार के पास महिला पुलिस की कमी हो गई है।

Kanpur Desk; राहुल गांधी – प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और उनपर बलप्रयोग के विरोध में कांग्रेस ने मोदी सरकार का पुतला फूंका —- नगर कांग्रेस कमेटी गंगाघाट द्वारा आज नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी के नेतृत्व में राजधानी मार्ग में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की कल हुई गिरफ्तारी और उनके साथ बर्बरता पूर्व बल प्रयोग के विरोध में मोदी सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की गई और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान,गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की।। नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी ने कहा मोदी सरकार पूरी तरह अराजक हो गई है नेता विपक्ष राहुल गांधी को कल जिस तरह से बलपूर्वक गिरफ्तार किया गया वो पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।राहुल गांधी को चोट तक पहुंची।।दूसरी तरफ महिला सांसद प्रियंका गांधी से भी गलत व्यवहार किया गया।।पुरुष पुलिस वाले उनको खींच रहे थे क्या सरकार के पास महिला पुलिस की कमी हो गई है।
सरकार पूरी तरह दमन पर उतर आई है कभी निहत्थे छात्रों पर लाठी चलाई जाती है तो कभी विपक्ष के नेताओं के साथ अलोकतांत्रिक व्यवहार किया जाता है।पर मोदी सरकार ये समझ ले अब कांग्रेसी चुप नहीं बैठेंगे हर जुल्म का हिसाब होगा। शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना ही पड़ेगा। ग्रह मंत्री अमित शाह को भी इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी जुल्म से नहीं डरता हम सब राहुल गांधी के सिपाही है जो जनता और छात्रों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।।जब तक इस तानाशाही सरकार को उखाड़ नहीं फेंकते तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी, दूधनाथ वर्मा,पिंटू तिवारी,बाबूलाल गुप्ता,संजय सिंह,महेश मिश्रा,अकबाल अवस्थी, विचित्रवीर सिंह,अनूप अवस्थी,राम चेतन भास्कर, अर्जुन बाजपेई,सचिन पाल,दिनेश निषाद,धर्मराज निषाद,आदि लोग शामिल रहे।
संजय भारती की रिपोर्ट




